आज से सभी ऐतिहासिक स्माराकों की बढ़ेगी सुरक्षा: डीएम
मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा की कमी दिखाई दे रही है। मीर कासिम का किला, पीर पहाड़ और चंडिका स्थान जैसे महत्वपूर्ण स्थान बिना सुरक्षा के हैं। डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से इन...

मुंगेर, वरीय संवाददाता। मुंगेर के ऐतिहासिक धरहरों पर अबतक किसी तरह की सुरक्षा नहीं की गयी है। शुक्रवार को शहर के सभी ऐतिहासिक स्थल अनमैन्ड दिखे। वैसे तो मुंगेर जिला किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब नहीं है। लेकिन मुंगेर के मीर कासिम का ऐतिहासिक किला, पीर पहाड़, मीर कासिम की सुरंग, शक्तिपीठ चंडिका स्थान पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। इस संबंध डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम हमें सरकार द्वारा इस तरह का निर्देश प्राप्त हुआ है। मुंगेर में कई ऐतिहासिक धरोहर एवं स्मारक हैं जो मध्यकालीन और आधुनिक भारत के इतिहास से जुड़े हैं।
डीएम ने कहा कि शनिवार से इन स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा बलों की तैनाती के अलावा पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्पन्न हो रहे हालात को देखते हुए कल कोई ब्रीफिंग की जा सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।