Severe Heatwave Hits Munger Temperatures Soar to 40 C Warning for 42 C Tomorrow मुंगेर में चढ़ा गर्मी का पारा, लू और उमस ने किया बेहाल, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSevere Heatwave Hits Munger Temperatures Soar to 40 C Warning for 42 C Tomorrow

मुंगेर में चढ़ा गर्मी का पारा, लू और उमस ने किया बेहाल

मुंगेर में रविवार को गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और लू से लोग परेशान रहे, दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहीं। मौसम विभाग ने सोमवार को तापमान 42...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 9 June 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर में चढ़ा गर्मी का पारा, लू और उमस ने किया बेहाल

मुंगेर, एक संवाददाता। रविवार को मुंगेर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया और उसका पारा चढ़ गया। सूर्योदय के कुछ समय बाद ही धूप तेज हो गई और उमस का असर लोगों को परेशान करने लगा। दोपहर तक सूरज सिर पर चढ़ गया और गर्म हवाओं के साथ तापमान का पारा तेजी से ऊपर चढ़ता गया। ऐसे में यहां लू और उमस से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आसमान साफ रहा, जिससे धूप की तीव्रता में कोई कमी नहीं आई।

हल्की दक्षिणी-पूर्वी हवा जरूर चली, लेकिन वह भी गर्म लहरों में तब्दील हो गई। हवा की अधिकतम गति केवल 9 किमी प्रति घंटा रही। उमस और चुभती धूप के कारण लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ऐसे में मुंगेर की सड़कें दोपहर के समय अपेक्षाकृत रूप से सुनसान रहीं और बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मुंगेर का पारा एक बार फिर से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। ऐसे में आज आसमान पूरी तरह साफ रहने और लू चलने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि, दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें और पानी की अधिक मात्रा लें। मौसम विभाग ने वर्षा की कोई संभावना नहीं जताई है। वहीं, पूर्वी दिशा से हल्की हवा, जिसकी अधिकतम गति 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है, चलने की बात कही गई है, लेकिन इससे राहत की उम्मीद फिलहाल नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।