Muslim teachers can leave school one hour earlier education department relief during Ramzan मुस्लिम शिक्षकों की एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी, रमजान में शिक्षा विभाग ने दी राहत, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Muslim teachers can leave school one hour earlier education department relief during Ramzan

मुस्लिम शिक्षकों की एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी, रमजान में शिक्षा विभाग ने दी राहत

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मुस्लिम शिक्षकों को रमजान के समय एक घंटा पहले स्कूल छोड़ने की छूट दी है। विभाग के मुस्लिम कर्मी एवं पदाधिकारियों के लिए भी दफ्तर आने-जाने के समय में बदलाव किया गया है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, पंचदेवरी (गोपालगंज)Sat, 15 March 2025 08:05 AM
share Share
Follow Us on
मुस्लिम शिक्षकों की एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी, रमजान में शिक्षा विभाग ने दी राहत

बिहार के शिक्षा विभाग ने रमजान के महीने में मुस्लिम शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। विभाग ने मुस्लिम टीचर के स्कूल आने-जाने और कर्मियों के कार्यालय की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके तहत, मुस्लिम शिक्षकों को एक घंटा पहले स्कूल से छुट्टी मिल सकेगी। वहीं, शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मुस्लिम कर्मचारी एक घंटा पहले दफ्तर आकर, निर्धारित समय से एक घंटा पहले जा सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारी, पदाधिकारी, शिक्षक एक घंटा पूर्व कार्यालय आ सकते हैं और एक घंटा पहले घर जा सकते हैं। बता दें कि बड़ी संख्या में मुस्लिम कर्मी और शिक्षक रमजान के दौरान रोजा रखते हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में 13700 और शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजी वैकेंसी

शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि शिक्षक संगठनों ने राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक समेत अन्य सरकारी स्कूलों में काम कर रहे मुस्लिम शिक्षकों एवं कर्मियों को रमजान के महीने में एक घंटा पहले छुट्टी करने की मांग की थी। इस पर गौर करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के लिए दफ्तर का टाइमिंग में बदलाव किया है। इसी तर्ज पर मुस्लिम शिक्षकों को भी एक घंटा पहले स्कूल छोड़ने की छूट दी गई है। गोपालगंज के जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने इस पत्र के आलोक में तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया।