Bihar Government s Commitment to Empower Farmers for Development ‘बिहार को विकसित करने की ताकत किसान के पास, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Government s Commitment to Empower Farmers for Development

‘बिहार को विकसित करने की ताकत किसान के पास

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसान ही बिहार के विकास की कुंजी हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों को सक्षम और संपन्न बनाने के लिए काम कर रही है। फूड प्रोसेसिंग और कृषि उद्योग को बढ़ावा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 17 May 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
‘बिहार को विकसित करने की ताकत किसान के पास

कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि हम अपने जवान व किसान के लिए सजग हैं। बिहार तभी आगे बढ़ेगा जब किसान आगे बढ़ेगा। बिहार को विकसित करने की ताकत किसान के पास है। किसानों को सक्षम व संपन्न बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। वे कांटी में शुक्रवार को कृषि जनकल्याण चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फूड प्रोसेसिंग व कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को मदद दी जाएगी। कृषि रेडियो व किसान कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।

किसानों की राय से योजनाएं बनेंगी। पंचायतीराज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम हो रहा है। चौपाल में उपमुख्यमंत्री ने किसानों ने संवाद भी किया। कार्यक्रम में भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी, जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, लोजपा आर जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, नगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, शशि ठाकुर मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।