अमार्यदित टिप्पणी करने वाले मंत्री पर हो कार्रवाई: मुईन
Rampur News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव मुईन पठान ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की भारतीय सेना की महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मुईन पठान ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीर महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित और असंवैधानिक टिप्पणी का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक नारी सैनिक के सम्मान को ठेस पहुंचाना सिर्फ महिला गरिमा का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेना के आत्मसम्मान का अपमान है। विजय शाह जैसे मंत्री का इस प्रकार की ओछी भाषा का प्रयोग करना निंदनीय ही नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि वर्तमान सत्ता के कुछ चेहरे देश के मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं।
मुईन पठान ने भारत सरकार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि विजय शाह को अविलंब मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाए और उन पर विधिक कार्यवाही की जाए, ताकि यह स्पष्ट संदेश जाए कि देश की सेना और उसकी महिला अधिकारियों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।