Celebrating Baba Saheb Events Across Paru Village with Dignitaries and Students पारू में बाबा साहेब की जयंती पर बांटी पाठ्य सामग्री, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsCelebrating Baba Saheb Events Across Paru Village with Dignitaries and Students

पारू में बाबा साहेब की जयंती पर बांटी पाठ्य सामग्री

पारू छपरा आस गांव में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्रों को सम्मानित किया गया और पाठ्य सामग्री वितरित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 14 April 2025 07:04 PM
share Share
Follow Us on
पारू में बाबा साहेब की जयंती पर बांटी पाठ्य सामग्री

पारू। पारू छपरा आस गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अध्यक्ष मदन चौधरी, वरीय अधिवक्ता सह पूर्व मुखिया मो. दाउद, मो. कासिम ने पुष्प अर्पित की। कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा चौक पर प्रखंड प्रमुख विजय कुमार पासवान, मुखिया खुशबू कुमारी, पूर्व मुखिया नरेश राम, सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल प्रसाद सिंह, स्वर्णिमा सिंह, राजधारी राम, जलंधर राम, बासुदेव पासवान, मेवालाल राम, बच्चा बाबू कुमार, मुकेश कुमार ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं, दर्जनों छात्रा-छात्राओं के बीच कलम कॉपी देकर सम्मानित किया गया। उधर, फूलदेव पटेल द्वारा शाहपुर महादलित बस्ती में पाठ्य सामग्री वितरित की गई। बसंतपुर सिंगहां गांव के स्कूल में सीपीएम नेता जलेश्वर पटेल के नेतृत्व जयंती मनाई गई। पारू चौधरी टोला में भीम आर्मी के प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार पासवान ने जयंती मनाई। पारू भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव ओझा के नेतृत्व में रोहितचंद्र ठाकुर, मोनू मिश्रा, झुनझुन चौधरी आदि प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजद कार्यालय में पार्टी नेता शंकर प्रसाद यादव की नेतृत्व में जयंती मनाई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।