Muzaffarpur Akhand Bharat Purohit Mahasabha Organizes Grand Worship for Global Welfare विश्वकल्याणार्थ आचार्यों ने किया श्री हनुमंत पूजन, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Akhand Bharat Purohit Mahasabha Organizes Grand Worship for Global Welfare

विश्वकल्याणार्थ आचार्यों ने किया श्री हनुमंत पूजन

मुजफ्फरपुर में सदर अस्पताल के दुर्गा मंदिर प्रांगण में अखंड भारत पुरोहित महासभा द्वारा विश्वकल्याणार्थ पूजा का आयोजन किया गया। इसमें श्रीगौरी गणेश, पंचदेवता, राम दरबार, और नवदुर्गा की पूजा की गई। 108...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 31 Dec 2024 11:14 PM
share Share
Follow Us on
विश्वकल्याणार्थ आचार्यों ने किया श्री हनुमंत पूजन

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को अखंड भारत पुरोहित महासभा की ओर से विश्वकल्याणार्थ श्रीगौरी गणेश पूजन, पंचदेवता पूजन, कलश पूजन, राम दरबार पूजन, आदिशक्ति नवदुर्गा पूजन, पंचांग पूजन के साथ श्री हनुमंत पूजन किया गया। पूजन के बाद सामूहिक 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया फिर महाआरती की गयी। महाप्रसाद के साथ पंचांग एवं प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन नववर्ष जनमानस के लिए मंगलमय, आनंदमय हो, इसके लिए किया गया।

इसमें महासभा यज्ञाअध्यक्ष आचार्य देवचंद झा, महासभा संस्थापक पंडित हरिशंकर पाठक, सचिव आचार्य संजय तिवारी, आचार्य सुनील कुमार मिश्रा, पंडित नित्यानंद मिश्रा, आचार्य ऋतुराज मिश्रा, पंडित प्रियरंजन मिश्रा, पंडित पवन तिवारी, आचार्य चंदन मिश्रा, आचार्य नीलमणि पाठक ने पूजन के साथ संकल्पित पाठ किया। पूनम देवी, चांदनी देवी, इंदू देवी, रजनी कुमारी, खुशबू कुमारी, डॉ. ज्ञानेंदु शेखर, डॉ. सत्येंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।