हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
बंदरा के बदही चौर में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास एक पिस्टल थी। विजय कुमार (19) और बिरजू कुमार (18) ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों के...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 29 May 2025 10:35 PM

बंदरा। बदही चौर में बुधवार को आम के बगीचा के पास से पीयर पुलिस ने साइकिल सवार दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि हत्था थाने के घोसरामा निवासी रामदयाल मांझी का पुत्र विजय कुमार (19) और अनिल मांझी का पुत्र बिरजू कुमार (18) गश्ती वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कमर से एक पिस्टल बरामद हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।