चुनावी रंजिश में दबंगों ने युवक को पीटा
साहेबगंज के बजरिया घाट के पास गुरुवार को चुनावी रंजिश के चलते सूरज कुमार (24) की पिटाई की गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूरज ने छह लोगों पर आरोप लगाया है और बताया कि वह सब्जी खरीदने के बाद...

साहेबगंज। नगर परिषद के बजरिया घाट के समीप गुरुवार को दबंगों ने चुनावी रंजिश में बैद्यनाथपुर निवासी सूरज कुमार (24) की पिटाई कर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर युवक ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही प्रभु साह, श्रवण कुमार समेत छह लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह साहेबगंज स्थित मीना बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रहा था, तभी पहले से बजरिया घाट पर घात लगाए आरोपितों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी। बाया नदी में फेंकने का प्रयास किया गया। आरोपितों ने गले से सोने की हनुमानी छीन लिया।
थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।