RJD Advocates Social Justice and Secularism in Upcoming Challenges सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मुख्य आधार : पूर्व मंत्री, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRJD Advocates Social Justice and Secularism in Upcoming Challenges

सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मुख्य आधार : पूर्व मंत्री

राष्ट्रीय जनता दल आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर जोर दे रहा है। पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि संविधान की रक्षा जरूरी है। कार्यकर्ताओं को पंचायत से बूथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 8 May 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मुख्य आधार : पूर्व मंत्री

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यक्रम चला रहा है। सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता राजद का मुख्य आधार है। उक्त बातें गुरुवार को सकरा के सबहा चौक के पास राजद की ओर से आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहीं। संविधान के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय संविधान विभिन्न धर्मग्रंथों की तरह पवित्र है। लाभ के साथ अधिकार की बात लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राजद के कार्यों को पंचायत से बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर घर-घर बताने का आह्वान किया।

इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, युवा राजद अध्यक्ष मो. चांद बाबू, पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह राजद नेता सतीश पासवान, विधायक मो. कमरान साहब, पूर्व विधायक लालबाबू राम, चक्रधर पासवान, सुधीर यादव, सीता देवी, रिंकू पासवान, सुबोध राय, चंदन यादव, मो. जीशान अहमद, प्रशांत राज, प्रमुख मो. नूर आलम, नगर पंचायत अध्यक्ष मो. हैदर अली, पूर्व अध्यक्ष मो. रेयाज अहमद, राजू राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवचंद्र राम मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।