बारिश व ओलावृष्टि से आम और सब्जी की फसलों को क्षति
औराई में पिछले गुरुवार रात आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ। किसान रवींद्र कुशवाहा और अशोक सिंह ने बताया कि आम की फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। रामपुर बलभद्रपुर में ईंट-भट्ठा...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 18 April 2025 08:57 PM

औराई। प्रखंड में बीते गुरुवार की रात आंधी और ओलावृष्टि से गेहूं और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। पर्री के किसान रवींद्र कुशवाहा, भैरवस्थान के अशोक सिंह ने बताया कि आम की फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। तेज हवा के कारण काफी मात्रा में टिकोले गिर गए हैं। इधर, रामपुर बलभद्रपुर में ईंट-भट्ठा संचालकों को काफी क्षति हुई है। खुर्शीद आलम, अमर शाही, गुड्डू झा ने बताया कि जलजमाव के कारण कच्ची ईंट बर्बाद हो गई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।