Tragic Death in Goraul Elderly Man Killed by Fallen Banyan Tree Branch During Storm आंधी में पेड़ की डाल बथान पर गिरी, दबने से बुजुर्ग की मौत, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTragic Death in Goraul Elderly Man Killed by Fallen Banyan Tree Branch During Storm

आंधी में पेड़ की डाल बथान पर गिरी, दबने से बुजुर्ग की मौत

गोरौल के पिरोई गांव में रात करीब दो बजे आंधी के दौरान बरगद के पेड़ की मोटी डाल गिरने से 75 वर्षीय गेनालाल सिंह की मौत हो गई। उन्हें बथान पर दबा पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 7 June 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
आंधी में पेड़ की डाल बथान पर गिरी, दबने से बुजुर्ग की मौत

गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की पिरोई समसुद्दीन पंचायत के पिरोई गांव में गुरुवार की रात करीब दो बजे आंधी में बरगद के पेड़ की मोटी डाल टूट कर बथान पर गिर गई। इसमें दबकर गेनालाल सिंह (75) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी जयराम तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। वहीं, जेसीबी मंगवाकर डाल को काट कर हटाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गेनालाल सिंह रोजाना घर से भोजन कर बथान पर सोते थे। गेनालाल की पोती की दो जून को शादी हुई थी। गुरुवार की रात चतुर्थी की रस्म थी।

अचानक से खुशियां मातम में बदल गईं। उन्हें दो बेटे हैं और दोनों अलग-अलग रहते हैं। एक बेटे के साथ गेनालाल साह रहते थे। परिजनों ने बताया कि लोग देर रात तक जगे थे। करीब दो बजे के आसपास आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। उसी दौरान बरगद के पेड़ की मोटी डाल टूट कर बथान पर गिर गई। थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।