Two-Day Workshop by Bharat Vikas Parishad in Muzaffarpur Training and Cultural Events खबड़ा में भारत विकास परिषद की कार्यशाला शुरू, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTwo-Day Workshop by Bharat Vikas Parishad in Muzaffarpur Training and Cultural Events

खबड़ा में भारत विकास परिषद की कार्यशाला शुरू

फोटो: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद पूर्वी क्षेत्र की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला शनिवार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 17 May 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
खबड़ा में भारत विकास परिषद की कार्यशाला शुरू

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद पूर्वी क्षेत्र की दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला शनिवार को खबड़ा स्थित एक विवाह भवन के सभागार में शुरू हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुमन सिंह ने कार्यशाला का दीप जलाकर शुभारंभ किया। क्षेत्रीय महासचिव पुरनचंद्र खुंटीया, प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष प्रो. पुतुल सिन्हा, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सीए केके चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. नवनीत शांडिल्य, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क अमरनाथ प्रसाद, राष्ट्रीय गतिविधि सेवा डॉ. एचएन भारद्वाज, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार सिन्हा ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित की। मीडिया प्रभारी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत विकास के कार्यकर्ता निर्माण एवं सदस्यों का प्रशिक्षण से संबधित है।

इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेड़ा, राष्ट्रीय ऑडिटर जेनरल संजीव मिगलानी, राष्ट्रीय गतिविधि सेवा राजकुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय संरक्षक अशोक महापात्रा ने संगठन के विभिन्न विषयों पर सदस्यों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला चार सत्र में हुई। पांचवें सत्र में सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यशाला में बंगाल ओडिशा, झारखंड व बिहार के विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।