संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार राजयोग : डॉ पुष्पा
मुजफ्फरपुर में आयोजित एक सेमिनार में डॉ. पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा की आवश्यकता है। उन्होंने राजयोग और भगवत गीता को स्वस्थता का आधार बताया। 90...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो हमे स्वस्थता का अर्थ समझना पड़ेगा। स्वास्थ्य का अर्थ होता है स्व स्थिति में स्थित रहना। हम स्व स्थिति में स्थित नहीं रहते इसलिए बीमार हैं, क्योंकि हम अपने आप को नहीं जानते। संपूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तीनों ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ये बाते मंगलवार को आमगोला ईश्वरीय विश्वविद्यालय में संपूर्ण स्वास्थ्य पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए जबलपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेखक डॉ. पुष्पा पाण्डेय ने कही।
उन्होंने कहा कि राजयोग एक ऐसी जीवन प्रणाली है, जिसके आधार पर तन भी स्वस्थ रहता है और हमारी भावनाएं भी स्वस्थ हो जाती हैं। कहा कि भगवत गीता भी योग शास्त्र ही है। उसमें प्राचीन योग बताया गया है। यही योग संपूर्ण स्वस्थता का आधार है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा बीमारी साइकोसोमेटिक है, जिसे राजयोग से कंट्रोल किया जा सकता है। संचालन बीके कंचन ने किया।
सेमिनार में राजयोगिनी बीके रानी दीदी, डिस्ट्रिक्ट जज 13 दशरथ मिश्र, डॉ. रंगीला सिन्हा, डॉ. बीबी ठाकुर, डॉ. मोती सिन्हा, डॉ. जेपी रंजन, डॉ. रामजी प्रसाद, डॉ. एचएन भारद्वाज, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. शशि चौधरी, डॉ. विभा वर्मा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. नवीन कुमार, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. शोभना चंद्रा, डॉ. केबी झा, डॉ. रंजू झा, डॉ. सुमन प्रसाद सिन्हा, केपी पप्पू, प्रमोद शरण, संजीत शरण, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, वयोश्रेष्ठ एचएल गुप्ता, अर्जुन प्रसाद, सुधीर कुमार सिन्हा, भारत भूषण बंसल, बीके प्रफुल्ल, बीके सीता, बीके बबिता, बीके पुष्पा, बीके महेश, बीके डॉ. फनीश चन्द्र, बीके भास्कर, डॉ. ज्योति दास, राजकुमार शास्त्री आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।