Shabnam was running a terrorist organization in Jharkhand, weapons arrived 2 days before her arrest झारखंड में शबनम चला रही थी आतंकी संगठन; गिरफ्तारी के दो दिन पहले पहुंचे थे हथियार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Shabnam was running a terrorist organization in Jharkhand, weapons arrived 2 days before her arrest

झारखंड में शबनम चला रही थी आतंकी संगठन; गिरफ्तारी के दो दिन पहले पहुंचे थे हथियार

जांच में एटीएस को पता चला है कि आयान जावेद को गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पिस्टल मिली थी,जिसे एटीएस ने जब्त किया था। इसके साथ ही खुलासा हुआ है कि झारखंड में शबनम ही हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल की मास्टरमाइंड है।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, धनबादWed, 30 April 2025 07:28 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में शबनम चला रही थी आतंकी संगठन; गिरफ्तारी के दो दिन पहले पहुंचे थे हथियार

धनबाद से गिरफ्तार किए गए आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर से जुड़े संदिग्धों के मामले में झारखंड एटीएस ने जांच तेज कर दी है। जांच में एटीएस को पता चला है कि आयान जावेद को गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पिस्टल मिली थी,जिसे एटीएस ने जब्त किया था। इस पर यूएसए मेड लिखा है। इसके साथ ही खुलासा हुआ है कि झारखंड में शबनम ही हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल की मास्टरमाइंड है।

एटीएस यह जांच कर रही है कि हथियार विदेश से मंगवाया गया है या फिर भारत में ही बना है। प्रारंभिक जांच में हथियार के विदेशी होने की बात सामने आयी है। इसके अलावा जांच में यह भी जानकारी मिली है कि हिज्ब उत तहरीर मॉड्यूल का संचालन शबनम करती थी। बता दें कि एटीएस ने बीते शनिवार को धनबाद के वासेपुर अलीनगर से 21 वर्षीय गुलफाम हसन, भूली के आजाद नगर से 21 वर्षीय आयान जावेद, शमशेर नगर से आयान की पत्नी शबनम परवीन और 20 वर्षीय मोहम्मद शहजाद आलम को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें:झारखंड की 2500 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से छूटी; इसलिए खातों में नहीं आए पैसे
ये भी पढ़ें:धनबाद आतंकी कनेक्शन में ATSने की 5वीं गिरफ्तारी; हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े हैं तार

झारखंड मॉड्यूल को संचालित करती है शबनम : हिज्ब उत तहरीर के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध आयान जावेद की पत्नी शबनम परवीन मास्टरमाइंड है। वह झारखंड में संगठन को संचालित करती है। उसके मोबाइल से एटीएस को कई अहम जानकारी मिली है। एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पहले तो शबनम शक के घेरे में नहीं थी, लेकिन जब उसके मोबाइल की जांच की गई तो पूरी एटीएस की टीम भी हैरान हो गई। आरोपी के मोबाइल में कई ऐसे तथ्य पाए गए हैं, जो बेहद आपत्तिजनक हैं।

संदिग्ध के मोबाइल से जानकारी मिली है कि वह लगातार अपने आसपास के लोगों को भी जिहाद के लिए भड़का रही थी। अपने पति और बाकी गिरफ्तार संदिग्धों को भी उसी ने भड़काया था। उसके मोबाइल पर देश विरोधी मैसेज भी मिले हैं। उसके मोबाइल से कुछ ऐसी तस्वीरें भी मिली हैं, जिसमें सिर कटी लाश और कत्ल का तरीका भी दिखाया गया है। एटीएस संदिग्ध के मोबाइल पर मैसेज भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही उसके दूसरे राज्यों या फिर विरोधी कनेक्शन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें:हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका वापस ली; इसलिए की थी अपील
ये भी पढ़ें:झारखंड में मनरेगा मजदूरी हो 405 रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना को मिले 2 लाख