अजय देवगन और बॉलीवुड की इन हीरोइन की जोड़ी को स्क्रीन पर पसंद किया गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि अजय और उनकी पत्नी काजोल की जोड़ी ने सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में दीं।
अजय देवगन और रवीना टंडन ने चार फिल्में की हैं। इनमें से दिलवाले हिट रही। दिव्या शक्ति, एक ही रास्ता औसत रही। वहीं फिल्म गैर, फ्लॉप थी। हालांकि, ये जोड़ी दिलवाले से सुपरहिट हो गई थी। गाने भी हिट थे।
अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने पांच फिल्मों में साथ काम किया था। उनकी फिल्म जिगर और सुहाग हिट रही, जबकि शक्तिमान, धनवान फ्लॉप। वहीं संग्राम नाम की फिल्म ने औसत कमाई की।
अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा ने तीन फिल्मों में साथ काम किया है। इस लिस्ट में उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार हिट रही। फिल्म एक्शन जैक्शन फ्लॉप साबित हुई और भुज औसत कमाई कर पाई।
अजय देवगन और काजोल सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। दोनों ने 9 फिल्मों में काम किया जिसमें से अधिकतर फ्लॉप रही। प्यार तो होना ही था, इश्क और तानाजी हिट रही। पहली फिल्म हलचल, दिल क्या करे औसत रही। और गुंडाराज, राजू चाचा, यू मी और हम, टूनपुर का सुपर हीरो फ्लॉप रही।
अजय देवगन और करीना कपूर ने साथ में कुक 7 फिल्मों में काम किया है। दोनों की अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। ओमकारा, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न्स और सिंघम अगेन हिट और सुपरहिट रहीं। युवा औसत रही और सत्याग्रह फ्लॉप साबित हुई।
अजय देवगन और तब्बू ने कुल 9 फिल्मों में काम किया है। दोनों ने विजयपथ, हकीकत, दृश्यम, गोलमाल अगेन, दे दे प्यार दे, दृश्यम 2 जैसी हित और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी। और तक्षक, फितूर फ्लॉप रही। इसके अलावा दोनों की आखिरी फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।