2500 women of Jharkhand left out from Mainiya Samman Yojana झारखंड की 2500 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से छूटी; इसलिए खातों में नहीं आए रुपये, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़2500 women of Jharkhand left out from Mainiya Samman Yojana

झारखंड की 2500 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से छूटी; इसलिए खातों में नहीं आए रुपये

मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रत्येक माह के हिसाब से 7500 रुपए प्रत्येक महिला के खाते में भेजी गयी थी। लेकिन, ऐसी हजारों महिलाएं लाभ से वंचित रह गईं।

Ratan Gupta हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 30 April 2025 07:00 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड की 2500 महिलाएं मंईयां सम्मान योजना से छूटी; इसलिए खातों में नहीं आए रुपये

झारखंड सरकार की महिलाओं के लिए लाई गई मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 2500 रुपए प्रत्येक माह के हिसाब से 7500 रुपए प्रत्येक महिला के खाते में भेजी गयी थी। लेकिन, ऐसी हजारों महिलाएं लाभ से वंचित रह गईं। इसमें मुसाबनी प्रखंड में लगभग 2500 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिली है, जिसके कारण वे मायूसी के साथ प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं।

जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि प्रखंड की 2500 महिलाओं को इस लाभ से होल्ड पर रख दिया गया है और सभी पंचायत को निर्देश दिया गया है कि पंचायत सचिव मुखिया सूची में आए नामों को सत्यापित कर जिला को भेजें। वहीं, प्रखंड में इस मंईयां सम्मान योजना को देख रहे मोहम्मद असलम बताते हैं कि सैकड़ों महिलाएं योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर यहां आती हैं। लेकिन इसके लिए बनायी गया विशेष साइट खुलता ही नहीं है, जिसके कारण महिलाएं कभी नाराज होकर कभी मायूस होकर वापस चली जाती हैं।

ये भी पढ़ें:धनबाद आतंकी कनेक्शन में ATSने की 5वीं गिरफ्तारी; हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े हैं तार
ये भी पढ़ें:हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के खिलाफ दायर याचिका वापस ली; इसलिए की थी अपील

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को अप्रैल माह के पैसे मई महीने में मिलेंगे। इसके लिए महिला बाल विकास विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली 5 मई तक सभी जिलों में स्कीम की राशि भेज दी जाएगी। योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के लिए जरूरी है कि उनका बैंक अकाउंट आधार से लिंक हो। क्योंकि, जिन लाभुकों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा, उन्हें भी योजना की राशि नहीं मिल पाएगी।