आसमान में बादल छाए रहेंगे, कल बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुजफ्फरपुर में चार जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक जून को कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चार जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक जून को बारिश के आसार हैं। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 31 मई से चार जून तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक जून को कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में तापमान में वृद्धि हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 के बीच रहने का अनुमान है।
अगले तीन दिनों तक 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। इसके बाद पछिया हवा चल सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।