नवादा में दहेज के लिए 20 वर्षीया विवाहिता की हत्या
नवादा में दहेज के लिए 20 वर्षीय विवाहिता निशु कुमारी की हत्या कर दी गई। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद से उसकी बेटी को दहेज के लिए...

नवादा/मेसकौर, हिप्र/निप्र नवादा में दहेज के लिए 20 वर्षीया विवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना मंगलवार की बतायी जाती है। मृतक निशु कुमारी जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के टेकपुर गांव के संजीव प्रसाद की पत्नी थी। लड़की के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता अकबरपुर थाना क्षेत्र के पांती गांव के सुबोध कुमार राय के मुताबिक उन्हें टेकपुर गांव के लोगों से उनकी बेटी की तबियत काफी सीरियस होने की जानकारी मिली। सूचना पर वे लोग टेकपुर पहुंचे तो मालूम पड़ा कि उसे लेकर लोग नवादा गये हैं।
नवादा आने पर उसकी बेटी मृत अवस्था में पायी गयी। इसके बाद ससुराल वाले उसकी बेटी के शव को छोड़कर चले गये। इसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति समेत चार पर हत्या का आरोप नवादा सदर अस्पताल में पुलिस को दिये गये बयान में मृतका के पिता सुबोध कुमार राय ने पति संजीव प्रसाद व ससुर प्यारे लाल यादव समेत चार लोगों पर उसकी बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। आरोपितों में मृतका की सास व ननद भी शामिल हैं। पिता के मुताबिक उसकी बेटी की शादी 19 अप्रैल 2024 को संजीव प्रसाद से हुई थी। संजीव की हिसुआ में नरहट रोड में ई रिक्शा का शोरूम है। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति, सास व ससुर मायके से सामान लाने को लेकर उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। यह भी आरोप लगाया गया है कि लड़की का रंग सांवला था। जिसके कारण भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों में मचा कोहराम घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की मां रिंकू कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से अस्पताल का माहौल बेहद नम हो गया था। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे थे। परंतु परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।