किसान सभा ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति के आगमन का किया विरोध
बिहार राज्य किसान सभा की नवादा जिला इकाई ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति के भारत आगमन का विरोध किया। प्रदर्शन में किसानों ने अमेरिकी साम्राज्यवाद और आर्थिक मंदी के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारी टाउन थाना...

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य किसान सभा की नवादा जिला इकाई ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति के भारत आगमन के विरोध में प्रदर्शन किया। सोमवार को अमेरिकी उप राष्ट्रपति भारत पहुंचे, जिस पर किसान सभा के सदस्यों ने अपना विरोध जताया। दुनिया को आर्थिक मंदी में ढकेलने की कोशिश कर अमेरिकी साम्राज्यवाद को बढ़ावा देने वाली हरकत पर नाराजगी जताते हुए किसान सभा के सदस्यों ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रव्यापी है। नवादा जिला इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रर्दशन किया गया, जिसका नेतृत्व बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री रामयतन सिंह ने किया। प्रर्दशनकारियों ने टाउन थाना परिसर से सरदार भगत सिंह चौक तक विरोध मार्च किया, जिस क्रम में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी बेंस वापस जाओ, भारत के माल पर टैक्स लगाना बंद करो, अमेरिकी कृषि सामग्री बेचने का समझौता नहीं करो, युद्ध उन्मादी रवैया अमेरिका बंद करे आदि नारे लगाए गए। यह विरोध प्रर्दशन भगत सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रो.नरेश चंद्र शर्मा ने की। नुक्कड़ सभा को बिहार राज्य किसान सभा के जिला मंत्री रामयतन सिंह के अलावा संयुक्त सचिव दानी विधार्थी, भुनेश्वर सिंह, रामाधीन यादव, गौरीशंकर पासवान आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।