Mysterious Death of Ankita Singh in Gorakhpur Murder or Suicide पति की दूसरी शादी से आहत विवाहिता की घर में मिली लाश, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsMysterious Death of Ankita Singh in Gorakhpur Murder or Suicide

पति की दूसरी शादी से आहत विवाहिता की घर में मिली लाश

Gorakhpur News - गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के छपियां गांव में बलवंत सिंह की पत्नी अंकिता सिंह (35) का शव घर में मिला। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका के भाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 23 April 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
पति की दूसरी शादी से आहत विवाहिता की घर में मिली लाश

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के छपियां गांव के बलवंत सिंह की पत्नी अंकिता सिंह (35 ) बुधवार की सुबह घर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि ससुरालवालों ने जहर खाकर जान देने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं सूचना पर मृतका के मायके विराज मार्ग सलेमपुर थाना सलेमपुर जिला देवरिया से पहुंचे बड़े भाई अजय सिंह ने अपनी बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला दो बच्चों की मां थी, एक बेटा उज्जवल सिंह 8 वर्ष का है तो वहीं बेटी रिया सिंह 11 वर्ष की है। लगभग 12 वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पति बलवंत सिंह ने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी बड़हलगंज क्षेत्र की रहने वाली है। ससुराल के लोगों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण बुधवार की सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।