Tata Punch EV ACFC Variants Discontinued, check all details टाटा पंच ईवी खरीदने जा रहे शोरूम, तो देख लें ये लिस्ट; कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किए ये 6 वैरिएंट, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Punch EV ACFC Variants Discontinued, check all details

टाटा पंच ईवी खरीदने जा रहे शोरूम, तो देख लें ये लिस्ट; कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किए ये 6 वैरिएंट

अगर आप टाटा ईवी पंच (Tata Punch EV) खरीदने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई लिस्ट जरूर चेक कर लीजिए। जी हां, क्योंकि टाटा मोटर्स ने पंच ईवी (Tata Punch EV) के 6 वैरिएंट्स बंद कर दिए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 April 2025 02:40 PM
share Share
Follow Us on
टाटा पंच ईवी खरीदने जा रहे शोरूम, तो देख लें ये लिस्ट; कंपनी ने हमेशा के लिए बंद किए ये 6 वैरिएंट

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है, अब अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को और सरल बना रही है। ग्राहकों को कार खरीदते समय ज्यादा आसानी हो, इसलिए टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) के सभी ACFC (AC Fast Charging) वैरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। आइए विस्तार से समझते हैं कि ऐसा क्या हुआ है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:सुज़ुकी और मारुति भारत में ओसामू सुज़ुकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 16.74 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ACFC वैरिएंट्स आखिर हैं क्या?

ACFC यानी AC फास्ट चार्जिंग- ये वैरिएंट्स 7.2 kW का चार्जर सपोर्ट करते थे, जिससे पंच ईवी (Punch EV) की बैटरी सिर्फ 5 घंटे में फुल चार्ज (10% से 100%) हो जाती थी। वहीं, नॉर्मल चार्जर वाले वैरिएंट्स को यही काम करने में 13.5 घंटे लगते हैं।

कौन-कौन से वैरिएंट्स हुए बंद?

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) के कुल 6 ACFC वैरिएंट्स बंद कर दिए गए हैं। इसमें एडवेंचर LR ACFC (Adventure S LR ACFC), इंपावर्ड LR ACFC, इंपावर्ड S LR ACFC, इंपावर्ड+ LR ACFC और इंपावर्ड+ S LR ACFC वैरिएंट शामिल है। इन वैरिएंट्स की कीमत नॉर्मल वर्जन से करीब 50,000 ज्यादा थी, सिर्फ 7.2 kW फास्ट चार्जर की वजह से ये वैरिएंट इतने महंगे थे।

टाटा ने ये कदम क्यों उठाया?

टाटा मोटर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि ग्राहकों के सामने बहुत ज्यादा वैरिएंट्स होने से कन्फ्यूजन हो रहा था। एक ही कार के इतने सारे वर्जन से सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता था। कंपनी अब ग्राहकों के लिए कार चुनने की प्रक्रिया को सरल और साफ बनाना चाहती है।

पंच EV की बाकी खासियतें क्या हैं?

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) दो वर्जन में आती है। इसमें MR (25 kWh बैटरी) है, जिसकी रेंज 265km की है। वहीं, LR (35 kWh बैटरी) वैरिएंट है, जिसकी रेंज 365km की है। टाटा पंच ईवी की स्पीड 9.5 सेकेंड में 0-100 km/h की है। ACFC बंद करने के बावजूद कार की परफॉर्मेंस और बाकी फीचर्स जैसे के वैसे रहेंगे।

क्या पुराना स्टॉक अभी भी मिलेगा?

जो डीलरशिप के पास अभी ACFC वैरिएंट्स का स्टॉक है, वो स्टॉक खत्म होने तक बिक्री पर रहेंगे। लेकिन, कंपनी ने इनका उत्पादन पूरी तरह बंद कर दिया है।

आगे क्या उम्मीद करें?

टाटा मोटर्स अब अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज को और साफ-सुथरा बनाएगी, ताकि ग्राहक कम समय में बेहतर फैसला ले सकें। इससे कंपनी को भी बिक्री में तेजी लाने में मदद मिलेगी, खासकर जब EV मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें:सुज़ुकी और मारुति भारत में ओसामू सुज़ुकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे

अगर आप टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको कम वैरिएंट्स में ज्यादा क्लैरिटी मिलेगी। जी हां, क्योंकि अगर आप तेज चार्जिंग चाहते हैं, तो स्टॉक में उपलब्ध ACFC वैरिएंट्स पर नजर जरूर रखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।