Nissan X-trail now available At A Massive discount of Rs 21 Lakh, check details ₹21 लाख का डिस्काउंट! फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस भौकाली SUV पर आई बंपर छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan X-trail now available At A Massive discount of Rs 21 Lakh, check details

₹21 लाख का डिस्काउंट! फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस भौकाली SUV पर आई बंपर छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

निसान की दमदार SUV एक्स-ट्रेल अभी काफी सस्ते में मिल रही है। शुरुआती दौर में 50 लाख की कीमत में लॉन्च हुई ये एसयूवी अब सिर्फ 29 लाख रुपये में मिल रही है। आइए समझते हैं कि इस डील में निसान एक्स-ट्रेल (Nissan X-Trail) खरीदना कितनी समझदारी है?

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 April 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
₹21 लाख का डिस्काउंट! फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली इस भौकाली SUV पर आई बंपर छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

अगर आप सोच रहे हैं कि 50 लाख की लक्जरी SUV अचानक 21 लाख रुपये की छूट के साथ कैसे मिल सकती है, तो आप अकेले नहीं हैं। जी हां, क्योंकि निसान (Nissan) की फ्लैगशिप SUV X-Trail पर मिल रही ये जबरदस्त छूट पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि 50 लाख की गाड़ी अब सिर्फ 29 लाख में कैसे मिल रही है?

ये भी पढ़ें:बस खत्म होने वाला है मारुति ई-विटारा का इंतजार, लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

₹ 49.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X1

BMW X1

₹ 50.8 - 53.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 46.89 - 48.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLA

Mercedes-Benz GLA

₹ 50.8 - 55.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3

Audi Q3

₹ 44.99 - 55.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3 Sportback

Audi Q3 Sportback

₹ 51.43 - 56.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अब सिर्फ 29 लाख में X-Trail?

कुछ महीने पहले निसान (Nissan) ने भारत में X-Trail को लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 50 लाख रखी गई थी, तब ही एक्सपर्ट्स ने कहा था कि ये कीमत जरूरत से कहीं ज्यादा है और गाड़ी की कीमत 34-35 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अब वही SUV करीब 21 लाख की छूट के साथ मिल रही है। यानी आप इसे करीब 29-33 लाख ऑन-रोड में खरीद सकते हैं।

क्यों पड़ी इतनी बड़ी छूट?

निसान ने अगस्त 2024 में भारत में X-Trail की 150 यूनिट्स मंगाई थीं। लेकिन, ऊंची कीमत और सीमित फीचर्स की वजह से लोगों ने इसे खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब Big Boy Toyz जैसे प्रीमियम डीलर्स इसे ब्रांड न्यू कंडीशन में भारी छूट के साथ बेच रहे हैं।

क्या X-Trail वाकई इतनी अच्छी SUV है?

इतनी बड़ी छूट तो अच्छी है, लेकिन क्या ये गाड़ी वाकई इस कीमत पर खरीदने लायक है? आइए इसके कुछ कमजोर और मजबूत पहलुओं के बारे में जानते हैं।

इसके नुकसान क्या हैं?

छोटा इंजन: इसमें सिर्फ 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 160bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो फॉर्च्यूनर (Fortuner) से काफी कम है।

कितने काम की 3rd रो: 7-सीटर होने के बावजूद पीछे की सीट में लेगरूम लगभग नहीं के बराबर है।

फैब्रिक सीट्स: 35 लाख की SUV और सीटें फैब्रिक की मिलती हैं। इसमें न लेदर, न वेंटिलेशन, न इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट ही है। इसमें छोटी और पुरानी टचस्क्रीन, ADAS जैसी टेक्नोलॉजी का न होना और प्रीमियम फीचर्स की कमी इसे कम आकर्षक बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:कल से महंगी हो जाएंगी निसान की कारें, मैग्नाइट लेना होगा कितना महंगा; यहां जानें

इसके फायदे क्या हैं?

अगर आप कुछ अलग और यूनिक चाहते हैं, जो सड़क पर कम ही देखने को मिले, तो X-Trail आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। ब्रांड न्यू कंडीशन में इतनी भारी छूट मिलना किसी भी गाड़ी में बहुत कम होता है।

क्या खरीदें या नहीं?

अगर आप एक सुपर वैल्यू फॉर मनी SUV की तलाश में हैं, जो फीचर्स और पावर दोनों में तगड़ी हो, तो शायद X-Trail आपके लिए नहीं है। लेकिन अगर आप एक अलग दिखने वाली, लिमिटेड यूनिट SUV चाहते हैं और थोड़ा कंप्रोमाइज कर सकते हैं, तो यह डील आपके लिए सही हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।