कंपनी के लिए वरदान साबित हो रही ये नई-नवेली SUV, अकेले 72% मार्केट पर किया कब्जा; बिक्री में बनी नंबर-1
स्कोडा ने बीते महीने यानी मार्च, 2025 में हुई अपनी कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। बता दें कि स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है।

स्कोडा ने बीते महीने यानी मार्च, 2025 में हुई अपनी कार बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। स्कोडा की कारों को बीते महीने कुल 7,422 ग्राहक मिले हैं। बता दें कि स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। स्कोडा काइलाक को बीते महीने कुल 5,327 नए ग्राहक मिले। इस दौरान स्कोडा काइलाक ने कंपनी की कुल कार बिक्री में अकेले 71.77 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल कर ली। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे सभी मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Skoda Kylaq
₹ 7.89 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue
₹ 7.94 - 13.62 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 12.15 - 13.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.99 - 15.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.69 - 14.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
30% से ज्यादा घट गई कुशाक की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्कोडा स्लाविया ने इस दौरान 12.74 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,185 यूनिट कार की बिक्री की। बता दें कि कंपनी की कुल कार बिक्री में स्कोडा स्लाविया का मार्केट शेयर 15.97 पर्सेंट रहा। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में स्कोडा कुशाक रही। स्कोडा कुशाक ने इस दौरान 30.63 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 897 यूनिट कार की बिक्री की। इस दौरान स्कोडा कुशाक का मार्केट शेयर 12.09 पर्सेंट रहा।
मॉडल | यूनिट |
---|---|
काइलाक | 5,327 |
स्लाविया | 1,185 |
कुशाक | 897 |
कोडियाक | 13 |
सुपर्ब | 0 |
सिर्फ 13 यूनिट बिकी कोडियाक
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर स्कोडा कोडियाक रही। स्कोडा कोडियाक को बीते महीने सिर्फ 13 ग्राहक मिले। इस दौरान स्कोडा कोडियाक की बिक्री में सालाना आधार पर 90.44 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2024 में स्कोडा कोडियाक ने कुल 136 यूनिट कार की बिक्री की थी। जबकि लास्ट पोजीशन पर रही स्कोडा सुपर्ब को एक भी ग्राहक नहीं मिले।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।