Two Robbers Steal Chain from Woman in Etawah Police Launch Manhunt दौड़ती बाइक पर महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTwo Robbers Steal Chain from Woman in Etawah Police Launch Manhunt

दौड़ती बाइक पर महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश

Mainpuri News - करहल। दावत में भाग लेकर इटावा लौट रही महिला के गले की चेन तोड़कर दो लुटेरे भाग निकले।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 22 April 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
दौड़ती बाइक पर महिला के गले से चेन तोड़कर भागे बदमाश

दावत में भाग लेकर इटावा लौट रही महिला के गले की चेन तोड़कर दो लुटेरे भाग निकले। महिला के पुत्र ने उनका पीछा किया। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। 21 अप्रैल की शाम हुई इस घटना की तहरीर पुलिस को दी गई तो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ चेन लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। करहल पुलिस को तहरीर देकर मिथलेश पत्नी रघुवीर सिंह निवासी शांति कालोनी इटावा ने शिकायत की कि 21 अप्रैल की शाम वह अपने बेटे के साथ बाइक से बरनाहल में शादी समारोह में भाग लेकर वापस इटावा लौट रही थी। जैसे ही वह छविनाथ की पुलिया के निकट पहुंची तभी पीछे से आयी अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक से जंजीर तोड़ ली और भाग निकले। उनका पीछा किया गया लेकिन वे पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।