Political Chaos in Nawada Azad Adhikar Sena Advocates for Justice and Service अन्याय, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी , Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsPolitical Chaos in Nawada Azad Adhikar Sena Advocates for Justice and Service

अन्याय, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा की राजनीति में अधिकतर दल जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। अराजकता, भ्रष्टाचार और अन्याय का बोलबाला है।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाFri, 6 June 2025 12:08 PM
share Share
Follow Us on
अन्याय, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा की राजनीति में अधिकतर दल जनता की समस्याओं के समाधान की बजाय अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। अराजकता, भ्रष्टाचार और अन्याय का बोलबाला है। ऐसी परिस्थिति में आजाद अधिकार सेना एकमात्र ऐसा मंच है, जो नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा में संलग्न है। यह बातें आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कही। वह पार्टी द्वारा नगर भवन में आयोजित जिला महासम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की आज यह पार्टी छोटी अवश्य है लेकिन हमारा मिशन बहुत बड़ा है। हमलोग सियासत के लिए राजनीति नहीं कर रहे, वरन अन्याय, अराजकता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा को खूब प्रोत्साहित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने कहा कि आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुआई में हम सभी कार्यकर्ता जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। नालंदा जिले के स्वच्छता आईकॉन अजीत के मंच संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बुन्देल मांझी ने पार्टी के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। जिले के शहीद मनीष कुमार के चित्र पर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गयी। मौके पर दिलीप पांडेय, उज्जवल पांडेय, मनोज चौधरी, प्रशांत तिवारी, रवींद्र गुप्ता, लाल बाबू साव, सुमंत मिश्रा, ओमी पाण्डेय,दीपु साव आदि सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।