घर में कट्टा व शराब रख फंसाने की रची थी साजिश
हिसुआ, संसूथाना क्षेत्र के तुंगी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जब एक शख्स ने गोतिया पक्ष के घर पर कट्टा व शराब रखकर फंसाने की साजिश रची।

हिसुआ, संसू थाना क्षेत्र के तुंगी गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जब एक शख्स ने गोतिया पक्ष के घर पर कट्टा व शराब रखकर फंसाने की साजिश रची। हालांकि पुलिस समय रहते उस शख्स की मंशा को भांप लिया और सूचना देने वाले शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। दरअसल, तुंगी गांव निवासी उमाकांत सिंह के पुत्र दीपक कुमार उर्फ कुंदन सिंह ने रविवार की रात पुलिस को सूचना दिया कि गांव से भोज खाकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के ही सुनील सिंह व उसके पुत्र अभिषेक कुमार ने जान मारने की नीयत से मेरे ऊपर पिस्टल तान दिया।
तब किसी प्रकार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई धर्मवीर कुमार पुलिस बल के साथ गांव भेजा गया। एसआई दीपक के घर पहुंचे। लेकिन वह खुद सामने नहीं आया। उसकी पत्नी पुलिस के समक्ष आई और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सुनील सिंह के घर पर तलाशी ली। घर से कुछ भी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस बल वापस लौट रही थी। इसी क्रम में दीपक सिंह सामने आया और दोबारा तलाशी लेने का अनुरोध किया। दोबारा पुलिस सुनील के घर गई तो गौशाला से देसी कट्टा और करीब 15 लीटर महुआ शराब मिला। कुछ देर पहले ली गई तलाशी में कुछ नहीं मिलने और दोबारा तलाशी लेने पर शराब व कट्टा मिलने पर पुलिस को दीपक पर शक हुआ। जब उसकी खोजबीन शुरू हुई तो वह वहां से भाग चुका था। इस मामले में पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ कुंदन सिंह तथा उसके भाई अभिषेक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। पिता के जेल जाने से था खफा बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले उमाकांत सिंह व सुनील सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। तब मारपीट की घटना हुई थी। जिसे सुनील व अभिषेक घायल हो गए थे। इसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद दीपक कुमार उर्फ कुंदन सिंह के पिता उमाकांत सिंह एवं एक अन्य को जेल भेजा गया था। माना जा रहा है कि इसी घटना को लेकर दीपक ने सुनील व उसके पुत्र को फंसाने की साजिश रची थी। द्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।