गया रोड में दो गुटों में जमकर मारपीट व फायरिंग, कई घायल
नवादा-गया रोड पर रजौली बस स्टैंड के पास दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी...

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा-गया रोड में दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट व गोलीबारी हुई। घटना शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे रजौली बस स्टैंड से जीवन हॉस्पिटल के बीच की बतायी जाती है। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा, नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार व बुंदेलखंड थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आसपास की दुकानें बंद हो गयी और शटर गिरने लग गये। उस इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी बदमाश भाग निकले। पुलिस के मुताबिक घटना मिर्दा टोली व बड़ी दरगाह भाट टोली के लोगों के बीच हुई बतायी जाती है। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। परंतु पुलिस के सामने अब तक दोनों गुटों में से किसी गुट के लोग सामने नहीं आये हैं। बाइक पार्क करने को लेकर विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिर्दाटोली में दो युवकों द्वारा गली में बाइक लगाने को लेकर शाम में कुछ विवाद हुआ। इसी बीच दोनों ओर से लड़के जुट गये। लाठी-डंडा व हरवे-हथियार लेकर दोनों गुटों के लड़के एक दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच गोलीबारी भी की गयी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। फिलवक्त स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है और सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। वर्जन मिर्दाटोली व बड़ी दरगाह भाट टोली के लड़कों के बीच विवाद में मारपीट व रोड़ेबाजी की घटना हुई है। गोलीबारी की बात भी बतायी जा रही है। घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं किया जा सका है। अब तक कोई घायल सामने नहीं आया है। स्थिति नियंत्रण में है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।---------- हुलास कुमार, सदर एसडीपीओ-01.
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।