18 Lakh Ayushman Cards Created in Bihar Special Campaign Targeting 4 Crore अभियान: राज्यभर में बने 18 लाख आयुष्मान कार्ड, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna News18 Lakh Ayushman Cards Created in Bihar Special Campaign Targeting 4 Crore

अभियान: राज्यभर में बने 18 लाख आयुष्मान कार्ड

बिहार में 26 से 30 मई तक चले विशेष अभियान में 18 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इनमें से 50 हजार कार्ड 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के हैं। अब तक 3 करोड़ 92 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और अगले सप्ताह...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 30 May 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
अभियान: राज्यभर में बने 18 लाख आयुष्मान कार्ड

राज्यभर में 26 से 30 मई के बीच चले विशेष अभियान में 18 लाख आयुष्मान कार्ड बने। इनमें करीब 50 हजार कार्ड 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के बने हैं। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शशांक शेखर ने कहा कि विशेष अभियान समाप्त हुआ है, पर आयुष्मान कार्ड निरंतर बनता रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तीन करोड़ 92 लाख 28 हजार लोगों का आयुष्मान कार्ड बना गया है। जिलों को निर्देश है कि अगले एक सप्ताह में यह संख्या चार करोड़ तक पहुंचानी है। वहीं, 70 साल से अधिक उम्र के एक लाख 62 हजार 16 हजार लोगों का वय वंदना कार्ड बन गए हैं।

साथ ही आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों, पंचायत के कार्यपालक सहायकों को निर्देश है कि लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी रखेंगे। मालूम हो कि राज्य में चले विशेष अभियान में 60 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य था, पर इन दौरान 18 लाख ही बन पाये हैं। राज्य के सभी पंचायतों में कैंप आयोजित कर कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया था। वहीं, समिति के पदाधिकारी बताते हैं कि राज्य में सवा छह करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।