पोखर में डूबने से दिव्यांग बुजुर्ग की मौत
धरहरवा पंचायत के पीछे एक पोखर में दिव्यांग बिंदेश्वर पासवान (65) की डूबने से मौत हो गई। वह शौच के लिए गए थे और पैर फिसलने से पानी में गिर गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी, पुलिस ने शव का...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 30 May 2025 08:19 PM

औराई। धरहरवा पंचायत भवन के पीछे पोखर में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए गए चैनपुर निवासी दिव्यांग बिंदेश्वर पासवान (65) की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अहले सुबह शौच करने गया था, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहने पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया। समाजसेवी उमेश राय व मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद पुर्वे ने बताया कि बिंदेश्वर को कोई संतान नहीं थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।