Bihar Ranks Third in Ayushman Card Creation Under PMJAY with 3 67 Crore Cards Issued ेकिहहेिहंआयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Ranks Third in Ayushman Card Creation Under PMJAY with 3 67 Crore Cards Issued

ेकिहहेिहंआयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बिहार ने आयुष्मान कार्ड बनाने में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बिहार में अब तक 3 करोड़ 67 लाख 48 हजार 077 कार्ड बन चुके हैं। उत्तरप्रदेश और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 20 Jan 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
ेकिहहेिहंआयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देशभर में तीसरे स्थान पर है। आयुष्मान भारत के डैशबोर्ड के अनुसार बिहार में अबतक 3 करोड़ 67 लाख 48 हजार 077 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में पहले स्थान पर उत्तरप्रदेश एवं दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है। उत्तरप्रदेश में अबतक 5 करोड़ 19 लाख 05 हजार 015 तथा मध्यप्रदेश में 4 करोड़ 22 लाख 32 हजार 901 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दस माह में बिहार के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर शिविरों के माध्यम से 2.70 करोड़ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इससे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मालूम हो कि, बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 8.5 करोड़ है।

इंफो :-

देश के टॉप 10 में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले राज्य

राज्य कार्डधारकों की संख्या

1.उत्तरप्रदेश 5,19,05,015

2.मध्यप्रदेश 4,22,32,901

3.बिहार 3,67,48,077

4. महाराष्ट्र 2,91,60,886

5.गुजरात 2,67,71,458

6. छत्तीसगढ़ 2,33,06,263

7.राजस्थान 2,19,32,258

8.कर्नाटक 1,79,85,426

9. असम 1,72,47,882

10. आंध्रप्रदेश 1,56,29,420

बॉक्स में :-

आयुष्मान भारत के नये सॉफ्टवेयर टैग करने में अस्पताल बरत रहे लापरवाही

आयुष्मान भारत योजना के नये सॉफ़्टवेयर 2.0 से टैग करने में अस्पतालों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। पटना के एक निजी अस्पताल द्वारा इस संबंध में परेशानी जताते हुए आयुष्मान कार्डधारक मरीज का इलाज आयुष्मान योजना के तहत करने से इनकार किया जा रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग तक शिकायत पहुंचने के बाद तुरंत अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलती सुधारी और उसे नये सॉफ्टवेयर 2.0 के साथ टैग किया।

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के कार्ड बनाने में बिहार जल्द ही दूसरे स्थान पर पहुंचेगा। अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

- मंगल पांडेय, मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।