BJP s Tricolor Valor March Celebrates Success of Operation Sindoor and Military Bravery बडगांव में भाजपाइयों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP s Tricolor Valor March Celebrates Success of Operation Sindoor and Military Bravery

बडगांव में भाजपाइयों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली

Saharanpur News - बड़गांव में शनिवार को भाजपाइयों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम के लिए तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। यह यात्रा प्रेम हास्पिटल से शुरू होकर महाराणा चौक पर समाप्त हुई, जहां नेताओं ने महाराणा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 25 May 2025 02:27 AM
share Share
Follow Us on
बडगांव में भाजपाइयों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली

बड़गांव ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के पराक्रम को लेकर भाजपाइयों ने तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। आपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के पराक्रम को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने कस्बे में तिरंगा शौर्य यात्रा निकालकर सेना का आभार जताया। तिरंगा यात्रा प्रेम हास्पिटल से शुरू होकर महाराणा चौक पर संपन्न हुई। जहां भाजपा मंडलाध्यक्ष रविन्द्र ठाकुर, ऋषिपाल सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। कहा आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को नाको चने चबवा कर हिन्दुस्तान का लौहा मनवाया। तिरंगा यात्रा में भीड ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

यशवंत सिंह राणा, प्रधान शिवकुमार राणा, कमल सिंह राणा, जिपंस अरविंद राणा, डॉक्टर मंगेश सिंह, समरसिंह, विकास शर्मा, प्रदीप मुकेश सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।