JD U President Umesh Singh Kushwaha Praises Sanjay Kumar Jha s Leadership Against Terrorism आतंकवाद के खिलाफ पक्ष रखेगा भारत : उमेश , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsJD U President Umesh Singh Kushwaha Praises Sanjay Kumar Jha s Leadership Against Terrorism

आतंकवाद के खिलाफ पक्ष रखेगा भारत : उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के नेतृत्व की सराहना...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 17 May 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
आतंकवाद के खिलाफ पक्ष रखेगा भारत : उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए केंद्र सरकार की सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को देना समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। श्री झा की राजनीतिक सूझबूझ, अनुभव और उनकी राष्ट्रनिष्ठ प्रतिबद्धता, भारत की सुरक्षा चिंताओं को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर दमदार तरीके से रखने में निर्णायक सिद्ध होगी। उनका नेतृत्व इस बात का प्रतीक है कि भारत अब आतंकवाद के विरुद्ध केवल आंतरिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर भी निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।