Samrat Chaudhary Criticizes Rahul Gandhi s Understanding of Democracy राहुल गांधी को लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा : सम्राट चौधरी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSamrat Chaudhary Criticizes Rahul Gandhi s Understanding of Democracy

राहुल गांधी को लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र का सही ज्ञान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हार के बाद निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हैं, जबकि जिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 8 June 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी को लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है कि उन्हें लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को जारी बयान में कहा कि राहुल गांधी को भारत के लोकतंत्र पर इसलिए भरोसा नहीं है, क्योंकि वह चुनाव हार जाते हैं। जिन राज्यों में वह जीत गये, जैसे हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक, वहां उनको दिक्कत नहीं होती है, पर जहां पर वह हार जाते हैं, वहां निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाते हैं। मेरा स्पष्ट मानना है कि ये तानाशाह लोग हैं। अपने सामने किसी परिवार को वे लोग देखना नहीं चाहते हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों को भरोसा है।

इसलिए राहुल गांधी और उनके परिवार के लोगों को लगता है कि लोकतंत्र पर ही प्रश्न उठा दो, जबकि बिहार लोकतंत्र की जननी है। यहीं से पूरी दुनिया में लोकतंत्र गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।