Senior Congress Leader Lal Babu Lal Laid to Rest with Tributes पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल पंचतत्व में विलीन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSenior Congress Leader Lal Babu Lal Laid to Rest with Tributes

पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल पंचतत्व में विलीन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल बाबू लाल का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया था। पार्टी के नेताओं ने उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 10 April 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल पंचतत्व में विलीन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में अंतिम दर्शन को रखा गया। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने मुक्तिधाम पर वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि और कांग्रेस का तिरंगा अर्पित किया। श्रद्धांजलि देने वालों में मोतीलाल शर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अजय चौधरी, संजीव प्रसाद टोनी, जमाल अहमद भल्लू, मुन्ना शाही, ज्ञान रंजन, आशुतोष शर्मा, अरविंद लाल रजक, संजीव कर्मवीर, अनुराग चंदन, आलोक हर्ष, धनंजय शर्मा, मृणाल अनामय, अखिलेश्वर सिंह, रमाशंकर पांडेय, मृगेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, नदीम अंसारी, आरएन चौधरी आदि शामिल हैं। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिलदेव प्रसाद यादव ने गहरा शोक प्रकट किया है।

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।