भांजी के तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, सात गंभीर
राजेशनगर के पास एक हादसे में 35 वर्षीय धीरज ठाकुर की मौत हो गई, जबकि परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वे तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी उनकी ऑटो को दूसरी दिशा से आ रही कार ने टक्कर मारी।...

मरांची थानांतर्गत राजेशनगर के पास हादसे में अपनी भांजी के तिलक फलदान से लौट रहे मामा धीरज ठाकुर (35) की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सात सदस्य गंभीर तरह जख्मी हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पटना रेफर कर दिया गया। घटना गुरुवार सुबह 4.30 बजे की है। भगवानपुर बेगूसराय से तिलक समारोह से शाम्भो बिजुलिया लखीसराय लौट रहे ऑटो में दूसरी दिशा से आ रहे कार ने मरांची के राजेश नगर के पास भिड़ंत टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही लखीसराय के रामगढ़ के औरे गांव निवासी झमल ठाकुर के पुत्र धीरज ठाकुर (35) की मौत हो गई।
वहीं, अजय ठाकुर, बेगूसराय के शाम्हो बीजूलिया निवासी नंदू ठाकुर, रुदल ठाकुर, कौशल कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार भदौस, सरारी शेखपुरा और गौरव कुमार नारायणपुर बेगूसराय निवासी गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची मरांची पुलिस ने सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय से तिलक समारोह से एक परिवार ऑटो से लौट रहे थे। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें एक की मौत हो गई। वहीं, सात लोगों को गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।