Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsUnveiling Ceremony of Maharani Ahilyabai Holkar Statue in Prakash Nagar
जयंती पर अहिल्याबाई की भव्य प्रतिमा का अनावरण
Moradabad News - प्रकाशनगर चौराहे पर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण महापौर विनोद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह ने उनके योगदान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSat, 31 May 2025 12:32 PM
प्रकाशनगर चौराहे पर स्थापित महान समाजसेविका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम के दौरान महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा किया गया। मौके पर मौजूद एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त ने अहिल्याबाई के योगदान का उल्लेख किया। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह पार्षद चंद्रभान सैनी टीटू सैनी राजेश गुप्ता के अलावा नगर निगम कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि छह फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करने वाले थे। किन्ही कारणों के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।