घर से भागकर शादी का था प्लान, प्रेमी-प्रेमिका को घरवालों ने ही पकड़ लिया, फिर थाने में...
प्रेमी युगल दोनों के आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि दोनों बालिग़ है, तथा आपसी सहमति से एक साथ रहने की इच्छा रखते हैं, तो फिर स्थानीय लोगों की मौजूदगी और पुलिस की निगरानी में दोनों की शादी करा दी गई।

सासारा जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में घर से भाग रहे प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया। जिसके बाद पहुंची पुलिस के समक्ष दोनों प्रेमी युगल का उम्र के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र जांचा गया। जिसमें दोनों प्रेमी युगल बालिग पाए गए। इसके बाद दोनों की शादी पुलिस की मौजूदगी में करा दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि सरैया ग्राम के सहाबु खलीफा का पुत्र जॉन खलीफा और सादीर खान की पुत्री रजिया खातून दोनों एक दूसरे से करीब डेढ़ वर्ष से प्रेम करते थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद लड़का - लड़की दोनों के परिजन इस संबंध से खुश नहीं थे।
रविवार की संध्या दोनों प्रेमी युगल ने यहां से भाग कर शादी रचाने का मंसूबा बनाया। जिसके बाद परिजनों की तत्परता से दोनों तिलौथू में ही पकड़ लिए गए, तथा दोनों को घर लाया गया। फिर मौलवी को बुलाकर दोनों परिवार की सहमति के बाद निकाह करवाया गया। हालांकि शादी से पूर्व तक लड़की की मां व अन्य परिजन शादी से सहमत नहीं थे। किंतु स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद वो तैयार हुए।
बताया कि प्रेमी युगल दोनों के आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि दोनों बालिग़ है, तथा आपसी सहमति से एक साथ रहने की इच्छा रखते हैं, तो फिर स्थानीय लोगों की मौजूदगी और पुलिस की निगरानी में दोनों की शादी करा दी गई। बताते चलें कि एक बार फिर दो आशिकों के अंधे प्रेम ने जाति और समाज के बंधनों को तोड़ दिया। लड़का मुस्लिम समाज के हज्जाम बिरादरी से है। जबकि लड़की खान बिरादरी से ताल्लुक रखती है। शादी संपन्न कराने में स्थानीय फिरोज खलीफा,फरीद खलीफा एवं जावेद जोश का नाम शामिल है। शादी के बाद यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।