President Draupadi Murmu will be on 2 days Bihar visit security tightened in Patna राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन बिहार में रहेंगी, पटना एयरपोर्ट से जेपी गंगा पथ तक सुरक्षा सख्त, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़President Draupadi Murmu will be on 2 days Bihar visit security tightened in Patna

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन बिहार में रहेंगी, पटना एयरपोर्ट से जेपी गंगा पथ तक सुरक्षा सख्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11.30 बजे दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचेंगी। पटना में पीएमसीएच के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वे यहीं रात्रि विश्राम करेंगी। बुधवार को उनके दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटनाMon, 24 Feb 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन बिहार में रहेंगी, पटना एयरपोर्ट से जेपी गंगा पथ तक सुरक्षा सख्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बिहार दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंच रही हैं। पटना में एयरपोर्ट से लेकर जेपी गंगा पथ तक सुरक्षा सख्त कर दी गई है। राष्ट्रपति पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। यह कार्यक्रम बापू सभागार में होना है। उनका रात्रि विश्राम पटना में ही होगा, इसके बाद बुधवार को वे सुबह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। पीएमसीएच के कार्यक्रम में हिस्सा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी बिहार पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह 11.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वहां से सड़क मार्ग से गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। पटना में रात्रि विश्राम के बाद राष्ट्रपति बुधवार की सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक सुबह 11 बजे एयरपोर्ट के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। राष्ट्रपति के पटना आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रखा है।

ये भी पढ़ें:पीएम मोदी गए, जेपी नड्डा बिहार आए; PMCH के समारोह में करेंगे शिरकत

बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू लगभग एक घंटे तक रहेंगी। इसके बाद राजभवन जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिरजी में भी उनके जाने का कार्यक्रम संभावित है। इसके मद्देनजर वहां भी तैयारी की गई है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग जगहों पर 40 दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान, अटल पथ, जेपी गंगा पथ पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। सोमवार की दोपहर उनके कारकेड का पूर्वाभ्यास भी किया गया।