Awareness Program Under Developed Agricultural Resolution Campaign Engages 300 Women Farmers विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता अभियान, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsAwareness Program Under Developed Agricultural Resolution Campaign Engages 300 Women Farmers

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता अभियान

जलालगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 300 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खरीफ फसलों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 31 May 2025 04:08 AM
share Share
Follow Us on
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता अभियान

जलालगढ़, एक संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित यह प्रखंड के अंतर्गत सर्वप्रथम डिमिया, निजगेंहुआ एवं सीमा गांव में किया गया। इसमें 300 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. विनय कुमार, कृषि विभाग से अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गीतांजलि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक, कृषि समन्वयक निरंजन झा, इफको कर्मचारी सुमित कुमार ने इस अभियान में भाग लिया। इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा कर किसानों को जानकारी दी गई।

साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडो में 29 मई से लेकर 12 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत किसानों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, खरीफ फसलों की खेती, किसानों द्वारा किए गए नवाचार, फीडबैक एवं आय सृजन पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही कृषकों के बीच प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।