मानसून में मुसीबत बनेंगे सूखे पेड़
-फोटो : 15 : इंदिरा गांधी स्टेडियम के आसपास सूखा पेड़। -ऐसे पेड़ को चिन्हित कर कटाई की मांग पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसूनी हवा के झोंके आन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानसूनी हवा के झोंके आने वाले हैं। इसे शायह ही कमजोर पेड़ झेल पाएं। आंधी तूफान में शहर में सूखे पेड़ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खासकर इन्दिरा गांधी स्टेडियम के समीप लगभग आधा दर्जन सूखे पेड़ लोगों के लिए खतरा बन सकता है। क्योंकि काफी संख्या में यहां लोगों की आवाजाही लगी रहती है। मोर्निंग वॉक करने वालों के अलावा खेलने-कूदने एवं वाले लोगों की आवाजाही काफी लगी रहती है। तपतपाती धूप भीषण गर्मी से हल्की राहत लेने के मकसद से लोग पेड़ के नीचे ठंडी छांव में बैठकर हल्की फुल्की राहत महसूस करते हैं। इस दौरान सूखे पेड़ के नीचे रुकना खतरनाक साबित हो सकता है। शहर में अन्य स्थानों पर भी ऐसे सूखे पौधे हैं। इसे चिह्नित कर कटाई करनी चाहिए ताकि यह किसी के लिए जानलेवा साबित न हो। लोगों ने ऐसे पेड़ की कटाई की मांग की है। इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सूखा पेड़ को संग्रहित किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।