जिले में 60 प्रतिशत से अधिक किसान समेट चुके हैं मक्का
-फोटो : 40 : -पूर्णिया जिला में रिकार्ड 1 लाख 19 लाख हेक्टेयर में मक्के की खेती -बारिश ने किसानों की बढ़ाई परेशानी, कटाई के बाद सूखाने में दिक्कत पूर्

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में 60 प्रतिशत से अधिक किसान अपने खेतों से मक्का समेट चुके हैं। हालांकि देरी से मक्का लगाने वाले किसान मौसम की बेरूखी से परेशान हो गए हैं। हालिया कुछ दिनों में आसमान में छाए बादल और बीच-बीच में हो रही बारिश ने उनकी परेशानी जरूरत बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से मक्के की कटाई तेजी से चल रही है। ऐन समय में बारिश ने किसानों के रंग में भंग डाल दिया है। हालांकि, कृषि विभाग के मुताबिक बारिश का उपज पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि मक्का पक कर तैयार हो चुका है।
जो लोग कटाई कर चुके हैं उन्हें मक्का को बारिश से बचाने के साथ इसे सूखाने में दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों को बोरा बंदी में परेशानी हो रही है। पूर्णिया जिला में इस बार रिकार्ड 1 लाख 19 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती की गयी है। --- -बोले किसान : ----------- -एक सप्ताह मौसम दे साथ तो अधिकांश किसान समेट लेंगे मक्का : -मक्का की तैयारी में जुटे किसान ललन, अनुज, बबलू आदि ने बताया कि बारिश से मक्का कटाई करने वाले किसानों को परेशानी हुई है। मक्का को बारिश से बचाने के साथ इसे धूप लगाने में दिक्कत हो रही है। बारिश कम हुई है। इसलिए मक्का के डिसकलर नहीं हो रहा है। एक सप्ताह मौसम साथ दे तो जिले के सभी किसान अपनी फसलों को समेट लेंगे। -औसतन 100-125 क्विंटल प्रति एकड़ हो रही उपज : -इस बार मक्के का उत्पादन बेहतर हुआ है। औसतन एक एकड़ में 100 क्विंटल मक्के का उत्पादन हो रहा है। वैसे 120 से 125 क्विंटल मक्के का उत्पादन इस बार हो रहा है। पोयोनियर के टीएसएम सह कृषि क्षेत्र के जानकार अभिजीत झा कहते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस बार मक्का का बेहतर उत्पादन हुआ है। मक्का का बाजार मूल्य अभी 2100 से 2250 रुपया प्रति क्विंटल है। -बोले जिला कृषि अधिकारी : -पूर्णिया जिला में 60 से 70 प्रतिशत किसानों ने मक्के की फसल को खेत से समेट लिया है। हालांकि, कुछ दिनों से मौसम में बदलाव से किसानों को दिक्कत हो रही है। खासकर मक्का कटाई के बाद धूप लगाकर बोरा बंदी में दिक्कत हो रही है। मगर इस बारिश से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बारिश का उपज पर कोई असर नहीं है। -हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी, पूर्णिया। ---------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।