Inauguration of 20-Point Office in Banmankhi by MLA Krishna Kumar Rishi प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsInauguration of 20-Point Office in Banmankhi by MLA Krishna Kumar Rishi

प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन

बनमनखी, संवादसूत्र। बनमनखी में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने फीता काटकर किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 22 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का विधायक ने किया उद्घाटन

बनमनखी, संवादसूत्र। बनमनखी में बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन एवं धरातल पर उन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार द्वारा बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने अपना पद संभाला। ज्ञात हो कि कमेटी में संतोष चौरसिया को बीससूत्री अध्यक्ष, शैलेन्द्र मंडल को उपाध्यक्ष, दिलीप झा, नीरज सिंह, नवनीत सिंह, राजेश रंजन यादव, गुंजन शर्मा, प्रीती झा, गोवर्धन ऋषि, विजय मूर्मू, विनय कुमार विपिन, चन्द्र कान्त दास, ओम प्रकाश गुप्ता, सविता देवी, सुनील कुमार पासवान को बीस सूत्री सदस्य मनोनीत किया गया है।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अजय सिंह, दिलीप झा, नवनीत सिंह, शैलेन्द्र मंडल, प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडु, नंदन विश्वकर्मा, राजीव राजा, राजेश रंजन यादव, गुंजन शर्मा, सुरेन्द्र साह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।