Jewelry and Cash Stolen from House in Janakinagar घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद राशि की चोरी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsJewelry and Cash Stolen from House in Janakinagar

घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद राशि की चोरी

जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के मधुबन गोढ़ियारी टोल में एक घर से जेवरात एवं नकद राशि की चोरी हो गई। पीड़ित विजय मल्लाह के द्वारा था

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 27 May 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद राशि की चोरी

जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के मधुबन गोढ़ियारी टोल में एक घर से जेवरात एवं नकद राशि की चोरी हो गई। पीड़ित विजय मल्लाह के द्वारा थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया है। उन्होंने कहा है कि हमलोग जब सुबह सोकर उठे तो आंगन का गेट और घर का किवाड़ खुला मिला। वहीं घर में रखा बक्सा का ताला टूटा हुआ थाद्ध बक्सा में रखा सोना एवं चांदी का जेवर समेत नकद 13700 रुपए गायब था। लगभग 175000 रूपए की समान की चोरी कर ली गई। जानकारी मिलने के बाद जानकीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की।

प्रभारी थानाध्यक्ष राजाराम पासवान ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।