MP Pappu Yadav Celebrates Bakrid with Community in Purnia Promotes Unity and Development बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है : पप्पू यादव, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsMP Pappu Yadav Celebrates Bakrid with Community in Purnia Promotes Unity and Development

बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है : पप्पू यादव

-फोटो : 33 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मु

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 8 June 2025 12:42 AM
share Share
Follow Us on
बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है : पप्पू यादव

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें दिल से बकरीद की मुबारकबाद दी। सांसद ने पूर्णिया सदर अस्पताल ईदगाह, माधोपारा ईदगाह, लाइन बाजार की बड़ी मस्जिद, राजाबाड़ी, माधोपारा, के नगर प्रखंड के बुधेली, हरदा, भोखराहा, सरसी, बनमनखी और जानकीनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने नमाज के बाद लोगों से हाथ मिलाया, गले मिले और सभी को बकरीद की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यादव ने कहा कि बकरीद बलिदान, सेवा, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है।

यह त्योहार हमें आपसी सौहार्द, धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने यह भी अपील की कि इस पवित्र पर्व को हम सब मिलकर एकजुटता और भाईचारे के साथ मनाएं और अपने क्षेत्र के विकास में हर व्यक्ति सक्रिय योगदान दे। जनता से सीधे संवाद करते हुए सांसद ने कहा कि वह न केवल पर्व की शुभकामनाएं देने आए हैं, बल्कि यह विश्वास भी दिलाने आए हैं कि हर ख़ुशी, हर ग़म और हर ज़रूरत के वक्त वे जनता के साथ खड़े हैं। इस दौरान संजय सिंह, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, दिवाकर चौधरी, सुडु यादव, ई दिवाकर सिंह, डबलू खान,ई सुनिल यादव सुमित यादव, करण यादव, सोनू यादव, अशोक गुप्ता, संजय केशरी, संगम, नितेश गुप्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।