दुकान से स्मैक के साथ चार गिरफ्तार
बायसी, एक संवाददाता। मुख्य बाजार बायसी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 0.47 ग्राम स्मैक, नशे की सूई एवं कई संदिग्ध वस्तुओं के साथ चार लोगों को गिर

बायसी, एक संवाददाता। मुख्य बाजार बायसी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 0.47 ग्राम स्मैक, नशे की सूई एवं कई संदिग्ध वस्तुओं के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आलोक में एक दुकान पर छापेमारी करने गई पुलिस को देखते ही वहां से लोग भागने लगे जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों की जांच में 0.47 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। वहीं जांच में दुकान से दो नशे की सूई, सात सिरिंज, एल्युमिनियम फाइटर एक पैकेट, तीन मोबाइल एवं पांच हजार आठ सौ दस रुपया नकद बरामद हुआ।
गिरफ्तार चारों युवक में अमर कुमार उम्र 23 वर्ष पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के माला के वार्ड संख्या आठ निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र है। दूसरा मो. गुलवेज उम्र 19 वर्ष पिता स्व. मो. फैयाज, तीसरा मो. शमी रजा उम्र 18 वर्ष पिता मो. इस्तेखार दोनों कुम्हरवा निवासी है जबकि चौथा गिरफ्तार रोहित कुमार उम्र 19 वर्ष पिता स्व. प्रताप महली बायसी बाजार फुटानी चौक वार्ड आठ निवासी हैं। चारों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। जांच के दौरान अवर निरीक्षक इमाम हसन, पवन कुमार, बच्चन मंडल एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस जवान मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।