Police Under Scrutiny After Two Armed Robberies in 24 Hours in Banmankhi चौबीस घंटे में दोहरे लूटकांड के बाद पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPolice Under Scrutiny After Two Armed Robberies in 24 Hours in Banmankhi

चौबीस घंटे में दोहरे लूटकांड के बाद पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल

फॉलोअप: बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर दो लूटकांड के बाद पुलिस गस्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 21 May 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
चौबीस घंटे में दोहरे लूटकांड के बाद पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल

बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर दो लूटकांड के बाद पुलिस गस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। दोनों लूट की घटना को सशस्त्र अपराधियों ने सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंजाम दिया था। दोनों ही घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। मक्का व्यवसाय की 100 क्विंटल मक्का एवं ट्रैक्टर को सशस्त्र अपराधियों ने रात 2:30 बजे लूट लिया था तथा ट्रैक्टर ड्राइवर को अपराधी कब्जे में लेकर सुबह 5:00 तक आंख पर पट्टी बांधकर बनमनखी में घूमता रहा। इस दौरान बनमनखी पुलिस की गस्ती गाड़ी से अपराधी कैसे बचती रही? यह सवाल उठाए जा रहे हैं।

वहीं सरसी थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सशस्त्र अपराधियों ने थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बंगाल के मवेशी व्यवसायियों से 3 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए एवं व्यापारियों द्वारा विरोध करने पर गोलीबारी कर घायल कर दिया। अपराधियों ने सुबह सहरसा-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग 107 स्थित सुनसान सड़क पर आराम से वारदात को अंजाम दिया। सुबह अगर एनएच पर सरसी पुलिस की गश्ती दल एक्टिव रही होती तो शायद अपराधी घटना को अंजाम नहीं दे पाते। घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों ने व्यापारियों की गाड़ी को ओवरटेक कर बीच सड़क पर गाड़ी रुकवाई फिर काफी देर तक व्यापारियों के साथ मारपीट की गई। व्यापारियों द्वारा लूट का विरोध करने पर दो फायरिंग भी की गई। जिसमें एक गोली व्यापारी के पेट में गोली लगी। आधे दर्जन अपराधी बीच सड़क पर काफी देर तक घटना को अंजाम देते रहे परंतु इसकी भनक सरसी पुलिस को नहीं लगी। लोगों का कहना है कि पुलिस गस्ती में कोताही बरते जाने के कारण इन दिनों अपराधी एक्टिव हो गए हैं तथा इसका फायदा उठाते हुए सड़क पर लूट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र में विद्यालय जा रहे शिक्षक के साथ गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधियों तक पुलिस अभी भी नहीं पहुंच पाई है। .....बोले अधिकारी: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मवेशी व्यापारी के साथ लूटकांड में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इस पर छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।