विधायक के नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा
बनमनखी, संवाद सूत्र। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के नेतृत्व में बनमनखी रेलवे जंक्शन परिसर से भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल गई। सैकड़ों क

बनमनखी, संवाद सूत्र। विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के नेतृत्व में बनमनखी रेलवे जंक्शन परिसर से भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल गई। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र, युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मौके पर विधायक ने कहा कि बीते 22अप्रेल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला की प्रतिक्रिया में देश के वीर सैनिकों द्वारा 7 मई को पाकिस्तान के आतंकवादी शिविर को ध्वस्त किया गया तथा सैनिकों ने पाकिस्तान में घुस उसके प्रतिरक्षा प्रणाली को भी ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जिस प्रकार से आतंकवादी एवं उनके पनाहगारों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब दिया है उस शौर्य एवं पराक्रम को दुनिया ने देखा है।
तिरंगा यात्रा बनमनखी रेलवे दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बनमनखी बाजार के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए गायत्री मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान सभी अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि के नारे लगा रहे थे। इस कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया,रंजीत गुप्ता,नीरज आनंद, विशाल कुमार, गुड्डू चौधरी, शिव शंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, विधानसभा प्रभारी विजय राय, वीर नारायण गुप्ता,अजय सिंह,अवधेश साह, विजय सिंह, दिलीप झा,अमितेश सिंह, अनिल दास, नवनीत सिंह, सरोज चौधरी, राजेश रंजन यादव, दिलीप गुप्ता, सुरेन्द्र साह, रमन कुमार महतो, संजय मंडल, अखिलेश सिंह, अशोक मुखिया, कंचन सिंह, महेश पौद्दार, पिंटू सिंह,पूनम चौधरी आदि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।