Congress Rallies Under Tricolor Campaign Amidst Criticism of NDA Government कांग्रेस के झंडे के नीचे लें देश व संविधान बचाने का संकल्प, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCongress Rallies Under Tricolor Campaign Amidst Criticism of NDA Government

कांग्रेस के झंडे के नीचे लें देश व संविधान बचाने का संकल्प

महिषी प्रखंड में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कई गांवों में झंडा लगाया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने एनडीए को चुनाव में हराने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि इस अभियान का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 25 April 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के झंडे के नीचे लें देश व संविधान बचाने का संकल्प

महिषी एक संवाददाता । हर घर तिरंगा अभियान के तहत महिषी प्रखंड के कई गांव में घरों पर झंडा लगाया गया। पोखरभिंडा से शुरू कार्यक्रम के दौरान पस्तवार में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस का झंडा हाथ में थाम कर सड़क पर मार्च किया। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि एनडीए को चुनाव में शिकस्त देने का समय आ गया है। उन्होंने पुरी ताकत झौंक कर हर घर, गाड़ी पर कांग्रेस का झंडा लगाने की बात कही।‌ प्रखंड अध्यक्ष मो. नजमूल होदा की अध्यक्षता में गंडौल चौक पर हुए सभा को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. तारानंद सादा ने कहा कि हर घर तिरंगा का उद्देश्य कांग्रेस के झंडे के नीचे भाजपा व फिरका परस्त ताकतों से देश को बचाने व संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाना है। उन्होंने कहा कि देश बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है, मोदी जी के मित्रों की आय प्रतिदिन एक हजार करोड़ से अधिक है एवं आम भारतीय की आय 27 रूपए है। मंहगाई चरम पर है गैस सिलेंडर का दाम हजार को पार कर गया और मोदी जी के धन्नासेठ बैंकों का 5 लाख 35 हजार करोड़ लेकर भाग गए। कश्मीर में कत्लेआम हो रहा है मणिपुर जल रहा है सरकार के नुमाइंदे धार्मिक उन्माद फैला कर सत्ता पाने व सत्ता बचाने में लगे हैं। संवैधानिक संस्थानों पर आरएसएस व भाजपा के लोगों ने कब्जा जमा लिया। जो केवल सत्ता के विरोधियों को दबाने एवं कांग्रेसी के भयादोहन करने का काम कर रही है। अकलियतों की सुरक्षा खतरे में हैं। देश की अस्मिता, दलित पिछड़े शोषित पीड़ित किसान मजदूर नौजवान के हक व हकुक के लिए संघर्ष कर रहे राहुल जी व कांग्रेस के साथ खड़े हों। भाजपा के गोद में खेल रहे नीतीश सरकार की नैया को डुबोने, भय भुख भ्रष्टाचार बेरोजगारी किसानों की बेहाली से मुक्ति एवं नए बिहार के लिए कांग्रेस का झंडा थाम महागठबंधन को मजबूत करें। सभा को प्रभारी अनोखा सिंह, जयप्रकाश चौधरी, मो. नईम, प्रशांत यादव, प्रेमलाल सादा, मनोज मिश्रा, सुमन राय, रामविनय यादव, नागेंद्र पासवान, घुरन झा, मोती झा, सत्यनारायण पासवान सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।