चूल्हे की चिंगारी से 65 घर जलकर हुआ राख
कल्याणपुर के मिर्जापुर गांव में बुधवार को खोबारी साहनी के घर से चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने 65 घरों को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से...

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड 10 में बुधवार की दोपहर खोबारी साहनी के घर से चूल्हे की चिंगारी उड़ने से घर में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचते आग बेकाबू हो गया। वहीं धीरे धीरे कर 65 घर को अपने आगोश में ले लिया। लोगों ने आग लगी की सूचना कल्याणपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना से दमकल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। वहीं आग बुझाने में लग गई। बावजूद आग की लपट इतनी तेज थी कि दमकल फेल होने लगी। इसके बाद समस्तीपुर, वारिसनगर, पूसा सहित अन्य जगहों से पांच दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में सफलता पाई। इस अगलगी की घटना में अनाज, कपड़ा, दर्जन भर साइकिल, चार बाइक, आधा दर्जन से अधिक बक्सा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल के समीप खेत में लगे फसल भी झुलस गई। पीड़ित में गांव में ही मोचन शाह की पुत्री की शादी बुधवार को होनी थी। बरात आने को लेकर सारी तैयारियां ेकर रखी गयी थी। इस आग लगी की घटना से सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय वार्ड सदस्य बटोही साहनी ने बताया कि इस आग लगी की घटना में प्रमिला देवी, निर्मला देवी, पूनम देवी, रीता देवी, रू पा कुमारी , शोभा देवी, कविता देवी, रंजू कुमारी, कृष्णा देवी, चंदा देवी, काजलदेवी, राधा देवी, सावित्री देवी, नागेश्वर साहनी, चंदन कुमार, सूरज दास एवं उर्मिला देवी सहित करीब 65 से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया। लोगों ने बताया कि इस आग लगी की घटना में लाखों रुपए के सामान की नुकसान होने की बात बताई गई है। हालांकि घटनास्थल पर स्थानीय पूर्व मुखिया रामबाबू राय, कृष्ण गोपाल शर्मा, गुड्डू राय, राकेश कुमार माया, पैक्स अध्यक्ष रजनीश कुमार एवं बिरल कुमार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचकर पीड़ित लोगों को भरोसा देने में लगे हुए थे। वही अंचल अधिकारी शशि रंजन कुमार ने राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।